पर्यावरण संरक्षण को लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान
देहरादून । पर्यावरण संरक्षण के लोकपर्व हरेला पर नगर निगम वार्ड 58 की पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने एमडीडीए कालोनी केदारपुरम में आज अपने आवास के पास पार्क में कालोनी की महिलाओं संग पौधा रोपण किया।उनके साथ वयोवृद्ध महिला श्रीमती कुंडलियां ने भी पौधारोपण किया।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने क्षेत्र के लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने आसपास अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए कहा। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कूडे कघरे को नगर निगम की गाडी और स्वच्छता कर्मियो की ठेली में देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वयोवृद्ध महिला श्रीमती कुंडलियां के साथ ही सुलोचना सुन्दरियाल, सरस्वती थपलियाल, सोनी रावत, मधु जोशी, सरोज, सरोजिनी, सर्वेश्वरी, सरोजिनी, सलोनी आनंद, बबली कौर, रूकमणी, गौरी चौधरी, नीलम, तारा शाह, रमन ध्यानी, नंदू आदि पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल रहे।
