कांग्रेस को आईटी सैल का भरपूर उपयोग करना चाहिए : सुप्रिया श्रीनेत

देहरादून । कांग्रेस की तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सोशल मीडिया अपनी बात को जनता तक पहुंचाने के लिए एक बेहतरीन माध्यम है और कांग्रेस को आईटी सैल का भरपूर उपयोग करना चाहिए।

कांग्रेस की तेज तर्रार प्रवक्ता देहरादून में 

उन्होंने यहां राजपुर रोड स्थित राजीव गांधी भवन में नियुक्त आईटी सैल के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। आपको बता दे कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (आई टी सैल) में प्रदेश अध्यक्ष  विकास नेगी, कुलदीप जखमोला  को प्रदेश उपाध्यक्ष,  बलजीत सिंह को प्रदेशउपाध्यक्ष,  चरणजीत कौशल  को प्रदेश महासचिव, राजीव थापा को प्रदेश महासचिव, विक्की नायक  को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी से सरकार की जनविरोधी नीतियों और संविधानिक संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश के विरोध में अपनी आवाज उठा रहे है लेकिन सरकार उनकी आवाज को दबाने का कुप्रयास कर रही है लेकिन राहुल रूकने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आईटी सैल को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आईटी सैल के माध्यम से राहुल गांधी के संदेश का अधिक से अधिक प्रचार किया जाना और सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना चाहिए।

इस मौके पर. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ ही उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, वैभव वालिया, महानगर अध्यक्ष डा जसविंदर सिंह गोगी, महानगर मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!