खाद्य संरक्षा अधिकारियों ने 30 किलो मिलावटी पनीर नष्ट कराया

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने आज ऋषिकेश क्षेत्र में विभिन्न खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए। अभियान के तहत टीम ने गुमानीवाला में एक पनीर के आपूर्तिकर्ता के यहां छापा कर करीब 30 किलो पनीर पकडा। जांच में मानक पर खरा न उतरने पर उक्त को नष्ट कराया गया। उक्त आपूर्तिकर्ता अपने आवास से ऋषिकेश और पर्वतीय क्षेत्रों में पनीर आपूर्ति करता है ।

जांच अभियान टीम में उपायुक्त मुख्यालय जीसी कंडवाल, उपायुक्त गढ़वाल आर एस रावत,उपायुक्त खाद्य विश्लेषण शाला आर एस कठायत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, विश्लेषण टीम से उपनिरीक्षक जगदीश रतूड़ी, योगेन्द्र सिंह नेगी, संजय सिंह नेगी, कनिष्ठ विश्लेषक कुलवंत सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!