
केन्द्र सरकार राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कर रही कोशिश : माहरा
देहरादून । देश के भीतर लोकतंत्र पर हो हमले और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भारी बारिश के बीच प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे के नेतृत्व में यहां गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह किया।
कांग्रेस महानगर कमेटी में मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चूंकि राहुल गांधी लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे है। इसीलिए राहुल गांधी पर तरह – तरह के आरोप लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है और पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सरकार की मनमानी का विरोध करेगा।
मौन सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश सहपोदीपिका पांडे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना महानगर अध्यक्ष डा जसविंदर सिंह, महानगर मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी, पार्टी विधायक और तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।