यूकेडी लोकसभा की पांचों सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी : त्रिवेन्द्र पंवार

आईडीपीएल कालोनी को खाली कराए जाने पर सवाल उठाए

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगा। दल केे नेता त्रिवेन्द्र पंवार ने यह बात ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने इस अवसर पर अन्य कई मुद्दों की भी चर्चा की है। उन्होंने बताया कि आई.डी.पी.एल आवासीय कलोनी खाली करायी जा रही है। सरकार की पालिसी के मुताबिक आई डी.पी. एक वासियों को आबाद किये जाने चाहिए। 50 वर्षो से अधिक समय से कर्मचारी अधिकारी निवास करते आ रहे हैं। लगभग 6-7 करोड़ भुगतान जो अपनी के पास लम्बित है। उसका भुगतान किया जाये। अन्याय पूर्ण रवैया जो सरकार शासन-प्रशासन के द्वारा किया जा रहा वह बहुत गलत है।

उन्होंने कहा कि आई डी पी एल एक क्षेत्रांत केन्द्रीय विद्यालय व राजकीय इन्टर कालेज के विद्यासियो को वर्तमान सत्र चल रहा उसे पूरा कराया है। उन्होंने कहा कि देश का प्रशासनिक इकाई मानते हुए जिला बनाया जाए। यमकेश्वर ब्लाक, नरेन्द्रनगर ब्लाक तथा ऋषिकेश विधानसभा को जिले में सम्मिलित किया जाना चाहिए । उत्तराखण्ड क्रांति दल की पूर्व से यह मांग कर रही है।

उन्होंने एम्स में सैकड़ों की संख्या में सुरक्षा कर्मियों को हटाए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि

सुरक्षा कर्मियों ने  जब अन्याय के खिलाफ आवाज उठायी तो उनके साथ एम्स ने अन्याय पूर्ण निर्णय किया। आज सभी सुरक्षाकर्मी बेरोजगार कर दिये गये है उनके सामने रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो रहा है । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल मांग करती है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य निर्माता पार्टी का अधिवेशन दल के संवैधानिक नियमों के अंतर्गत होगा । उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का अधिवेशन गैरसैंण में होगा , उन्होंने कहा कि जो मसूरी में अधिवेशन की बात की गई है वह पार्टी द्वारा स्वीकृत नहीं है।

इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह पंवार , प्यार सिंह पोखरियाल , युद्धवीर सिंह चौहान , मोहन सिंह असवाल , केंद्रपाल तोपवाल , धर्मवीर गुसाई, पुष्पा नेगी सहित अन्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!