
देहरादून । महानगर कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ जसविंदर सिंह गोगी ने 22 उपाध्यक्ष, 27 महामंत्री अऔर 32 सचिव बनाए हैं। पूर्व विधायकों सहित 19 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। महानगर कार्यकारिणी में कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती मंजू त्रिपाठी को मुख्य प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी मिली है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ जसविंदर सिंह गोगी ने राजपुर रोड स्थित राजीव गांधी भवन में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मुख्य प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी प्रदेश सचिव श्रीमती मंजू त्रिपाठी को दी गयी। आपको बता दें कि मंजू त्रिपाठी देहरादून के एक अंग्रेजी स्कूल में हिन्दी की शिक्षिका हैं और कांग्रेस के कार्यक्रमों में बढचढ कर हिस्सा लेती हैं। वे पूर्व में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की सदस्य भी रह चुकी है। अब मंजू त्रिपाठी महानगर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता के तौर पर ज्वलंत मसलों और कांग्रेस की रणनीति पर मीडिया के लोगों से रूबरू होंगी।