महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने पर त्रिवेन्द्र की भर्त्सना

देहरादून । वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले कथित बयान की तीव्र भर्त्सना की है और कहा कि गोडसे कभी देशभक्त नहीं हो सकता ।

मंजू त्रिपाठी बोली महात्मा गांधी की कोई बराबरी नहीं हो सकती 

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से महात्मा गांधी का अपमान करने और उनके हत्यारे को महिमामंडित करने का फैशन सा हो गया है लेकिन इन लोगों को यह याद रखना चाहिए कि महात्मा गांधी की कोई बराबरी नहीं हो सकती । श्रीमती त्रिपाठी का कहना है कि जिस व्यक्ति ने एक धोती और लाठी के सहारे अपना जीवन देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में खपा दिया और दुनिया को भी एक नई दिशा दी हो, उनका इस तरह से अपमान बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होते है लेकिन उन्हीं की पार्टी के नेता गांधी जी का अपमान कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व को अपने भीतर से ऐसे नेताओं को बाहर निकाल देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!