निकाय चुनाव में जीते रोहिला पार्षदों का सम्मान, आईटीआई के प्रतिभाशाली को टैबलेट भेंट

टपरी आईटीआई में अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की आमसभा 

नरेश रोहिला / अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की आमसभा में निकाय चुनाव में चुनकर आए रोहिला समाज के पार्षदों और रोहिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की रविवार को रोहिला आईटीआई परिसर में आमसभा हुई जिसमें उप्र, उत्तराखण्ड, हरियाणा से परिषद के सैंकड़ों सदस्यों ने भाग लिया। आमसभा का शुभारंभ सदस्यों द्वारा गायत्री मंत्रोच्चार से हुआ।

आम सभा में महामंत्री कुलदीप सिंह रोहिला ने पिछले साल में किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और कहा इस दौरान कि कोरोना महामारी से उत्पन्न विकट परिस्थितियों के बावजूद सदस्यों के सहयोग से कार्यकारिणी ने बेहतर प्रदर्शन किया।

परिषद के कोषाध्यक्ष सुभाष रोहिला ने वित्तीय रिपोर्ट पेश की। परिषद द्वारा संचालित रोहिला आईटीआई के कोषाध्यक्ष विनोद रोहिला ने संस्थान का लेखा-जोखा आमसभा के सामने रखा।

इनका हुआ सम्मान 

इस दौरान हाल ही सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में विभिन्न स्थानों से जीतकर आए पार्षदों को परिषद ने सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि परिषद के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक रामपाल सिंह रोहिला और अध्यक्ष डाॅ धर्म पाल पाल सिंह रोहिला ने सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान से जीतकर पार्षद सचिन रोहिला, बेहट से सत्यप्रकाश रोहिला और मेरठ के बागपत से संजय रोहिला को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में परिषद द्वारा संचालित रोहिला आईटीआई के होनहार विद्यार्थियों को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।

आमसभा में देहरादून से भारत नमन समाचार पत्र के सम्पादक नरेश रोहिला को भी परिषद के संरक्षक रामपाल सिंह रोहिला और अन्य पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धर्म पाल सिंह रोहिला की अध्यक्षता में हुई आमसभा में पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक रामपाल सिंह रोहिला, कोषाध्यक्ष सुभाष रोहिला, आरपी सिंह रोहिला, सतीश रोहिला, मनोज रोहिला, देहरादून शहर शाखा के अध्यक्ष प्रदीप रोहिला, हरियाणा से महिपाल रोहिला, नगर निगम सहारनपुर में नामित पार्षद रेखा रोहिला, उप्र शाखा के अध्यक्ष प्रेमचंद रोहिला, प्रेमचंद राणा, इतिहासकार समय सिंह पुंडीर, सतीश रोहिला, पार्षद सचिन रोहिला, सत्य प्रकाश रोहिला, संजय रोहिला के साथ ही सैंकड़ों सदस्यों ने भाग लिया। सफल संचालन महामंत्री कुलदीप सिंह रोहिला ने किया ।

देहरादून से आमसभा में इन्होंने किया प्रतिभाग 

देहरादून से अध्यक्ष प्रदीप रोहिला, महामंत्री राजकुमार के नेतृत्व में सुरेंद्र कुमार रोहिला, राजपाल सिंह रोहिला, दिलबाग सिंह रोहिला, सत्यपाल रोहिला, प्रताप रोहिला, सुधीर रोहिला, महेन्द्र वर्मा, गोपाल रोहिला, मुकेश रोहिला, राकेश कुमार रोहिला , रमाकांत रोहिला एडवोकेट, शशिकांत रोहिला, अरविन्द रोहिला, नरेश रोहिला, श्रीमती राजबाला, गीता, मोनिका रोहिला आदि सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!