अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद का चुनाव सम्पन्न

आमसभा ने डाॅ धर्म पाल रोहिला को पुनः अध्यक्ष, कुलदीप रोहिला को महामंत्री और सुभाष रोहिला को कोषाध्यक्ष चुना 

सहारनपुर । अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की आमसभा ने आज मामूली से विरोध के बाद आम सहमति से डाॅ धर्म पाल सिंह रोहिला को पुनः अपना अध्यक्ष, कुलदीप सिंह रोहिला को महामंत्री और सुभाष रोहिला को कोषाध्यक्ष चुन लिया।

चुनाव पश्चात नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डा धर्मपाल सिंह रोहिला ने पुरानी कार्यकारिणी में फिर से विश्वास जताने के लिए परिषद के सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने चुनाव के दौरान कुछ सदस्यों द्वारा किए गए विरोध की भी सराहना की और कहा कि विरोध भी आवश्यक है। विरोध लोकतंत्र की विशेषता है। विरोध न हो तो शासक निरंकुश हो जाता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह विश्वास दिलाया कि नवीन कार्यकारिणी अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के संगठन और उसके द्वारा संचालित आईटीआई को शिखर तक ले जाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही परिषद की कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने परिषद की विभिन्न शाखाओं से कार्यकारिणी के लिए अपने प्रतिनिधियों के नाम देने का भी आग्रह किया।

इससे पहले आज टपरी स्थित रोहिला आईटीआई परिसर में गायत्री मंत्रोच्चार के साथ अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास की आमसभा का शुभारंभ हुआ।सबसे पहले परिषद के महामंत्री कुलदीप रोहिला ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढकर सुनाई और पुष्टि के पश्चात महामंत्री की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष सुभाष रोहिला ने परिषद का वित्तीय लेखा-जोखा पेश किया तो आईटीआई की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष विनोद रोहिला ने आईटीआई की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। बाद में अध्यक्ष डाॅ धर्म पाल सिंह रोहिला ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किए जाने का ऐलान किया और चुनाव की घोषणा की।

इसके बाद चुनाव अधिकारी रामेश्वर दयाल रोहिला और उनके सहयोगियों विनोद रोहिला और एडवोकेट अजय रोहिला की देखरेख में परिषद के तीन पदाधिकारियों का  चुनाव हुआ। चुनाव में डाॅ धर्म पाल सिंह को पुन: पांच साल के लिए अध्यक्ष, कुलदीप सिंह रोहिला को महामंत्री और सुभाष रोहिला को आम सहमति से कोषाध्यक्ष चुना गया जिनके चुने जाने की चुनाव अधिकारी रामेश्वर दयाल रोहिला ने विधिवत घोषणा की।

विरोध के स्वर भी उठे 

चुनाव के दौरान आमसभा के सदस्य राजपाल सिंह रोहिला सहित कुछ सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपना सवाल उठाया। राजपाल सिंह रोहिला का कहना था कि आज के एजेंडे में सिर्फ चुनाव की घोषणा का जिक्र है। चुनाव कराने की सूचना नहीं है इसलिए चुनाव बाद में करााय जानाा चाहिए लेकिन आम सभा में अधिकांश सदस्य आज ही चुनाव करा लेने के पक्ष में दिखे जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया को पूरा करते हुए तीनो पदाधिकारियों के चुने की घोषणा की गयी।

इस दौरान अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक राम पाल सिंह रोहिला अरविन्द रोहिला, दिनेश रोहिला, मनोज रोहिला, प्रदीप रोहिला, श्रीमती राजबाला रोहिला, सहारनपुर नगर निगम में नामित पार्षद श्रीमती रेखा रोहिला, परिषद के उप्र अध्यक्ष प्रेमचंद रोहिला, प्रेमचंद राणा, पूर्व कोषाध्यक्ष आरपी सिंह रोहिला, इतिहासकार और परिषद के मीडिया प्रभारी समय सिंह पुंडीर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!