एसके विरमानी / ऋषिकेश। 8वीं जूनियर नेशनल रग्बी सेवन चैंपियनशिप के लिए ऋषिकेश के खिलाड़ी हुए चयनित 3 जून को पुणे महाराष्ट्र के लिए होंगे रवाना।
निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी के 7 खिलाड़ियों जिसमें 4 खिलाड़ियों का बालिका वर्ग में और 3 खिलाड़ियों का बालक वर्ग में उत्तराखंड रग्बी टीम में हुआ चयन। चयनित खिलाड़ी 5 और 6 जून को शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कंपलेक्स पुणे, महाराष्ट्र में उत्तराखंड रग्बी टीम के साथ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
एनजीए ऋषिकेश से चयनित खिलाड़ियों में करन शाही, अमन रमोला, सक्षम पंवार, वंशिका कुमारी, स्नेहा कश्यप, प्राची तोमर, ईशा थापा शामिल है। इस दौरान निर्मल आश्रम संत बाबा जोध सिंह महाराज जी ने सभी चयनित खिलाड़ियों के चयन होने पर खुशी जताते हुए अपना आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद प्रदान किया इस अवसर पर एनजीए प्रधानाचार्या डॉ सुनीता शर्मा एवं हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अमृत पाल डंग ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ खेल शिक्षक दिनेश पैन्यूली ने अवगत कराया कि निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी के खेल प्रांगण में उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन से सीनियर कोच आयुष कुमार सैनी, आकाश सिंह और ट्रेनर शिवा सैनी, प्रमोद द्वारा रग्बी खेल का विशेष प्रशिक्षण शिविर 23 से 29 मई तक आयोजित किया गया था जिसमें ऋषिकेश क्षेत्र के 50 खिलाड़ियों ने इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया। इससे पहले राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता जो कि रुड़की के सोनाली रिवर रग्बी ग्राउंड रुड़की में 29 और 30 अप्रैल को आयोजित हुई थी जिसमें जिला देहरादून के अंतर्गत निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी बालक वर्ग की टीम को तृतीय स्थान और बालिका वर्ग की टीम को द्वितीय प्राप्त हुआ था। 
इस अवसर पर खेल शिक्षिका पूनम चौहान, प्रशासनिक अधिकारी विनोद विज्लवाण, समन्वयक सोहन सिंह कैंतूरा, सरदार हरमन बाबा, परीक्षा नियंत्रक सरबजीत कौर, जितेन्द्र कुमार, सरदार हरविंदर सिंह, बाॅबी, गुरजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।