ऋषिकेश में बेखौफ चोर – उचक्के कैसे घरों में घुस रहे हैं सीसीटीवी फुटेज में देखें
ऋषिकेश । पत्रकार एसके विरमानी के आवासीय परिसर से चोरी हुई साइकिल तो मिल गयी लेकिन साइकिल चुरा कर ले जाने वाले चोर का अभी तक पता नहीं चल पाया।
पत्रकार एसके विरमानी के अनुसार देहरादून रोड़ पर स्थित आवासीय परिसर में उनके भतीजे की एवन साइकिल खडी थी कि रात्रि में एक चोर गेट फांद कर अन्दर घुसा और बडे अराम से घूमने के बाद साइकिल उठाकर चल दिया। सीसीटीवी फुटेज में इस चोर की हरकतों को देखा जा सकता है। घटना की रिपोर्ट गोपाल कृष्ण विरमानी द्वारा स्थानीय थाने में दे दी गयी है। माया गया कि बाद में साइकिल तो मेरीन ड्राइव पर आवास विकास गंगा किनारे होटल के पास एक गली में क्षतिग्रस्त हालत में मिल गयी लेकिन चोर का अभी तक पता नहीं चल पाया। पुलिस कहती है चोर की तलाश चल रही है।
ऋषिकेश में चोर उचक्कों की इस तरह की गतिविधियां बढती जा रही है। पहले इसी तरह की कई घटनाएं हो चुकी है जिसे देखते हुए स्थानीय पुलिस को रात में गश्त को बढाना चाहिए।