एसकेविरमानी / ऋषिकेश । जी 20 सम्मेलन की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी के आदेशानुसार पूर्णानंद पब्लिक स्कूल के बाहर लक्ष्मण झूला मार्ग के समीप राजस्व विभाग की भूमि पर हुए पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। साथ ही समीप स्थित दो और अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अलावा ढालवाला चंद्रभागा नदी में अवैध ढंग से रह रहे झुग्गी झोपड़ी वालों को निकाय के स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया।
मौके पर राजस्व निरीक्षक निधि थपलियाल, सुपरवाइजर मुकुल आदि उपस्थित थे