कर्मचारी यूनियन का सीमा डेंटल कालेज एवं हास्पिटल के विरूद्व तहसील में प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन

सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की कर्मचारी यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज में चल रहे भ्रष्टाचार की ईडी से की जांच की मांग

 

एसकेविरमानी / ऋषिकेश, 10 मई। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी आज तहसील परिसर ऋषिकेश में एकत्रित हुए व सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया व उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने सीमा डेंटल कॉलेज एवं हास्पिटल में चल रहे भ्रष्टाचार की ईडी से जांच करवाए जाने की मांग की है।

इस मौके पर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने कहा कि सीमा डेंटल कॉलेज एवं हास्पिटल में कार्यरत कर्मचारियों का मानसिक रूप से उत्पीड़न कर शारीरिक शोषण किया जा रहा है जहां कर्मचारियों से 5 वर्ष बाद त्यागपत्र लिया जाता है और 5 वर्ष की ग्रेच्युटी का चेक कर्मचारियों के बैंक खाते में जमा करवाए जाने के बाद पुनः कर्मचारी से नगद केस के रूप में उसको वापस लिया जाता है। 3 मार्च तक डेली वेज पर रखकर फिर से नई नियुक्ति की जाती है। कहा कि जहां एक ओर सीमा डेंटल कॉलेज एवं हास्पिटल ने कार्यरत कर्मचारियों का शारीरिक शोषण किया जाता है वहीं सीमा डेंटल प्रशासन कई भ्रष्टाचारियों में संलिप्त है। जिसकी ईडी द्वारा जांच की जानी चाहिए। कहा कि कर्मचारियों द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें को झूठे मुकदमों में फंसाया जाने की धमकी दी जाती है।

इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष लंकेश रयाल, सचिव रघुवीर सिंह रावत, संयुक्त सचिव ऋषि गैरोला, कोषाध्यक्ष सुनील उनियाल, अशोक राणा, दीपक कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, जय सिंह आदि शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!