वयोवृद्ध राज्य आन्दोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन

सुशीला बलूनी (फाइल फोटो )

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया

देहरादून । वयोवृद्ध राज्य आन्दोलनकारी और उत्तराखंड महिला की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी का मंगलवार की सांय निधन हो गया। वे करीब 84 वर्ष की थी और काफी समय बीमार चल रही थी। बताया गया है कि आज सांय मैक्स अस्पताल में इस वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी ने अंतिम सांस ली।

प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आन्दोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा है कि संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय श्रीमती सुशीला बलूनी के उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में दिए गए योगदान को चिरकाल याद रखा जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!