देहरादून । व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोरोनेशन हास्पिटल में एक गर्भवती महिला जिसका डिलीवरी हेतु आपरेशन होना है को रक्त की नितान्त आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कार्यालय में पीआरओ शाखा में नियुक्त कां0शाहनवाज अहमद द्वारा तुरंत पहुंचकर रक्तदान कर उनकी सहायता की गयी। जिसके लिए परिवारजनों द्वारा दून पुलिस को धन्यवाद दिया गया।