कला स्नातक संकाय में बंटी लडवाल को डिग्री

राजकीय महाविद्यालय जुलाना का दीक्षांत

सूरजरोहिला /भारत नमन, जुलाना । हरियाणा राज्य के जींद जिले के राजकीय महाविद्यालय जुलाना में पहली बार दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कला स्नातक संकाय, वाणिज्य स्नातक संकाय और विज्ञान स्नातक संकाय के विद्यार्थियों को पदवियां दी गई ।

दीक्षांत समारोह में राजकीय महाविद्यालय जुलाना कला स्नातक संकाय की छात्रा बंटी लडवाल को भी पदवी से सम्मानित किया गया । बंटी लडवाल सत्र 20-21 की छात्रा रही है और इन्होंने पहली बार में ही अपनी पदवी हासिल की है ।

गांव झमोला की बेटी बंटी ने कहा की आज में बहुत खुश हूं जो पहली बार में ही कला स्नातक उत्तीर्ण हुई और इसी के साथ कला स्नातक की पढ़ाई में मैने तीसरा स्थान भी हासिल किया है । पिता बलजीत और माता शीला ने बताया कि हमें हमारी बेटी पर गर्व है जो परिवार में पहली बार किसी लड़की को डिग्री मिली है तो वो है हमारी बेटी बंटी ।

बंटी ने कहा की आज जो संभव हुआ है मेरे माता पिता की बदौलत हुआ है अगर वो मेरा सहयोग ना करते तो आज मुझे ये उपलब्धि ना मिलती ।

बंटी ने कहा मेरे माता पिता ने लोगों की ना सुनते हुए मुझे मेरे सपने पूरे करने के लिए सहयोग किया है । लोग बोलते थे क्या करेगी आगे पढ़ कर इसकी शादी कर दो परंतु माता पिता ने दूसरों की ना सुनते हुए बेटी को आगे बढ़ाया और स्नातक उत्तीर्ण करने के बाद नेकीराम कॉलेज रोहतक में स्नातकोर की पढ़ाई के लिए रोहतक भेजा ।

बंटी ने बताया कि मेरी मां एक कैंसर पीड़िता हैं और बहुत सारी परेशानियों के चलते भी मुझे पढ़ाई के लिए भेजते थे, लोग कहते थे इसकी शादी कर दो परंतु किसी की कुछ नही सुनी और आगे पढ़ाई जारी रखी ।

बंटी ने माता पिता ने कहा की अपने बच्चों पर भरोसा रखना चाहिए और आगे के लिए सहयोग करना चाहिए और समय से पहले उनकी शादी ना करके उन्हें आगे पढ़ने का मौका देना चाहिए जिस से वो अपने सपने पूरे कर सके।

राजकीय महाविद्यालय जुलाना में आयोजित दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यशपाल सिंह, पीपली खरखोदा महाविद्यालय से प्राचार्य डॉ सुमन दहिया सहित अन्य अध्यापकगण मंच पर उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!