रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के सदस्य एडवोकेट अनुराग सिंह को पितृ शोक

देहरादून । अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद देहरादून की कार्यकारिणी सदस्य और एडवोकेट अनुराग सिंह के पिता विजय सिंह का निधन हो गया। करीब 79 वर्ष की आयु के विजय सिंह एमईएस से सेवानिवृत्त थे। वे अपने पीछे धर्मपत्नी और दो पुत्रों को छोड गए। आज पूर्वाह्न में यहां लक्खीबाग शमशान घाट में स्वर्गीय विजय सिंह का अन्तिम संस्कार पूर्ण विधि-विधान और वेद मंत्रोच्चार के बीच किया गया । बडे पुत्र एडवोकेट अनुराग सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर रोहिला समाज के लोगों के साथ ही अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के पदाधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन देहरादून के अनेक सदस्यों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद देहरादून के महासचिव राजकुमार रोहिला ने विजय सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से रोहिला समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!