कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन, मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कैबिनेट सहयोगियों ने शोक जताया

चंदन रामदास (फाइल फोटो )

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक 

एसकेविरमानी / देहरादून। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का आज निधन हो गया। बताया जाता है कि वे कैंसर से पीड़ित थे और काफी दिन से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कैबिनेट के सहयोगियों ने चंदन रामदास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। रामदास के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री  चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी  चंदन राम दास  का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

चंदन रामदास का निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री  चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंदन राम दास एक लोकप्रिय एवं मृदुभाषी जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक थे। उनका निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों की प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

जन-जन के नेता थे चंदनराम :  डा. रावत

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के अकस्मिक निधन शोक प्रकट करते हुये इसे अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि चंदन राम दास जी जन-जन के नेता थे, प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेता को खो दिया है। सौम्य व मधुर व्यवहार के धनी चंदन राम दास  की कमी हमेशा खलती रहेगी। डा. रावत ने उनके निधन को अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताते हुये, ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। डा. रावत ने बताया कि चंदन रामदास  विगत वर्षों से बीमार चल रहे थे। राज्य सरकार ने उन्हें हरसंभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराया लेकिन आज अचानक स्वास्थ्य खराब होने से उनका अकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने बताया कि चंदनराम दास ने अपना राजनीतिक सफर अस्सी के दशक में बतौर छात्र नेता से शुरू किया, इसके उपरांत वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर में निर्दलीय पालिका अध्यक्ष बने। वह लगातार चार बार विधायक चुने गए।

प्रदेश ने समर्पित नेता खो दिया : अग्रवाल

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के अकस्मिक निधन पर ऋषिकेश विधायक और मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने उनके निधन अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि चंदन राम दास जी जन-जन के नेता थे, प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेता को खो दिया है। सौम्य व मधुर व्यवहार के धनी चंदन राम दास जी की कमी हमेशा खलती रहेगी। डा. अग्रवाल ने उनके निधन को अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताते हुये, ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों  के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

रेखा आर्य ने कहा प्रदेश की अपूरणीय क्षति हुई

देहरादून: धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन पर मंत्री रेखा आर्या ने शोक वक्त किया है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने व संपूर्ण परिवार को यह दुख सहने की अपार शक्ति प्रदान करने की कामना की है।उन्होंने कहा कि हमने आज एक सरल और संजीदा स्वभाव के नेता को खो दिया दिया है।कहा कि दास जी का असमय चले जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।

महाराज ने कहा हमेशा कमी खलती रहेगी उनकी

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

श्री महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक चन्दन राम दास पिछले कुछ समय से एनीमिया और शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे लेकिन उसके बावजूद भी उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा था। अचानक इस तरह से उनका हमें छोड़ कर चले जाना हम सभी को स्तब्ध कर रहा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

श्री महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास विशाल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ अपने समाज, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के लिए कार्य करते थे। उनका इस तरह अकस्मात चले जाना हम सभी के लिए बहुत ही दुखद है। उनका अभाव हमेशा खलता रहेगा, इसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |