राज्य निर्माण सेनानियों ने मुख्यमंत्री और वन मंत्री का जताया आभार
एसकेविरमानी / ऋषिकेश, 21 अप्रैल। नगर निगम परिसर स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्माण सेनानियों ने सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण दिए जाने पर वन मंत्री सुबोध उनियाल का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वन मंत्री सुबोध उनियाल का आभार प्रकट किया व वन मंत्री को 11 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। इस वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उनकी सरकार राज्य निर्माण सेनानियों कके साथ है और राज्य आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्य कर रही है । चाहे वह 10% क्षैतिज आरक्षण हो, एक समान पेंशन का मामला हो या राज्य निर्माण सेनानी घोषित करना हो। मंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की शहादतों के बदौलत ही इस उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है हम उनकी कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। राज्य आंदोलनकारियों के लिए समय-समय पर उनकी मांगों पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाएगा। मंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि वह बहुत जल्दी मुख्यमंत्री से वार्ता कर मामले को प्राथमिकता से निपटाने का काम करेंगे। इस मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती,
वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़, राजू शर्मा, विक्रम भंडारी, बलवीर सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, युद्धवीर सिंह चौहान, बीडी डोभाल, बृजेश डोभाल, श्रीमती रामेश्वरी चौहान, कुसुम लता शर्मा, शकुंतला नेगी, जयंती नेगी, मुन्नी ध्यानी, कमला पोखरियाल, रोशनी खरोला, मंजू गैरोला लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।