एफडीए टीम ने 4 कुंतल नकली पनीर पकड़ कर नष्ट कराया

एसके विरमानी / देहरादून । जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि मिलावट के विरूद्ध अभियान के तहत आज एफडीए द्वारा करीब 4 कुंतल नकली पनीर पकड़ कर नष्ट कराया।

आपको बता दें कि आयुक्त खाद्य सरक्षा औषधि प्रशासन उत्तराखंड डॉ आर राजेश कुमार के निर्देश पर चार धाम यात्रा से पूर्व मिलावटी और नकली सामग्री के रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है है जिसके तहत एफ डी ए के अधिकारियों की दो टीमें गठित की गई जिसमें एक टीम उपायुक्त मुख्यालय  जीसी कंडवाल के नेतृत्व में एवं दूसरी टीम उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में आज प्रातः 4:00 बजे से ही देहरादून शहर में बाहर से आने वाली मिलावटी पनीर दूध आदि खाद्य वस्तुओं की निरीक्षण सैंपलिंग की कार्रवाई हेतु देहरादून शहर निकले टीम द्वारा एफडीए विजिलेंस टीम के सहयोग से धर्मपुर डांडा स्थित एक पनीर के स्टोर में छापा मारा जिसमें एक कमरे में डीप फ्रिज में धर्मेंद्र एवं शुभम नाम के व्यक्तियों द्वारा लगभग 2 कुंटल मिलावटी पनीर रखा था जिसके संदर्भ में सप्लायर द्वारा बताया गया यह पनीर इरशाद नाम व्यक्ति से सहारनपुर रामपुर मनिहारान गांव से लाया गया है जिसे एक प्राइवेट गाड़ी के द्वारा देहरादून मसूरी होटल ढाबा आदि में बिक्री की जानी थी पनीर को रिफाइंड तेल अरारोट आदि पाउडर से तैयार किया गया है और सस्ते रेट पर होटल रेस्टोरेंट् ढाबा मैं सप्लाई की जाती है पनीर अस्वच्छ स्थिति में रखा था 2 कुंटल पनीर अफजल एवं पिंकू कुमार द्वारा वैन में लाया गया था जो प्रथम दृष्टया मिलावटी पाया गया और अस्वच्छ प्लास्टिक के कैन में रखा था जिसके कारण लगभग 4 कुंतल पनीर नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड में जेसीबी की सहायता से नष्ट कराया गया और पनीर मावा मसाला सहित 8 नमूने रुद्रपुर लैब में जांच हेतु भेजे गए एफडीए का फूड एडल्टरेशन की रोकथाम हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे होटल रेस्टोरेंट ढाबा और कैटरर्स डेरी शॉप को चिन्हित किया जा रहा है जिनके द्वारा सस्ते दामों में मिलावटी खाद्य सामग्री खरीद कर हाई रेट पर इसकी बिक्री ग्राहकों को विक्रय कर रहे हैं आज पनीर मावा मसाला के 8 नमूने परीक्षण हेतु रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया।

निरीक्षण टीम मैं एफडीए के उपायुक्त  जीसी कंडवाल उपायुक्त गढ़वाल मंडल  राजेंद्र सिंह रावत जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी  फूड सेफ्टी देहरादून  पीसी जोशी सीनियर फूड सेफ्टी ऑफिसर मंजू रावत रमेश सिंह संजय तिवारी फूड सेफ्टी विजिलेंस के इंस्पेक्टर  जगदीश प्रसाद रतूड़ी एवं कॉन्स्टेबल योगेंद्र आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!