मां सुरकंडा देवी डोली उपासक ने निर्धन कन्या का विवाह कराया

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य पर मां सुरकंडा देवी डोली के दरबार में परम श्रद्धेय देवी डोली उपासक एवं भागवताचार्य अजय बिजलवान ने निर्धन कन्या कुमारी पूनम ऋषिकेश निवासी एवं चिरंजीव राकेश कुमार का विवाह बड़े धूमधाम के साथ वैदिक ऋषि कुमार ब्राह्मणों के माध्यम से बड़े विधि विधान से कराया गया जिसमें संतो समाज अखिल भारतीय संत समिति विरक्त वैष्णव मंडल के संतो ने वर वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना

देव डोली के मुख्य पुजारी सचिन डबराल ने बताया कि भविष्य में भी मां सुरकंडा देव डोलिया दिव्य दरबार द्वारा इसी प्रकार से निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।

विवाह समारोह में समस्त संत समाज एवं समस्त ब्राह्मण समाज सहित समस्त जनमानस ने वर – वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह समारोह में मां सुरकंडा देव डोली उपासक अजय बिजलवान विरक्त वैष्णव मंडल अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज स्वामी आलोक हरि महाराज योगिनी स्वतंत्रता चैतन्य संजय शास्त्री संयुक्त रोटेशन अध्यक्ष संस्कृत छात्र सेवा समिति के सम्मानित सदस्य पुरुषोत्तम कोठारी  सुशील नौटियाल सचिव जन कल्याण ट्रस्ट एवं देवभूमि  चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक अध्यक्ष रीना उनियाल और कोषाध्यक्ष योगेश उनियाल सचिव अमिता उनियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!