एसकेविरमानी / ऋषिकेश । उत्तराखंड के पांचवे धाम गुरूद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 20 मई को खोल दिए जाएंगे।
यह जानकारी गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष से सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिटटा ने श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा के बारे में मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधू से मुलाकात के बाद दी।
उन्होंने बताया कि श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा मार्ग में हर साल की तरह बर्फ हटाने के लिए भारतीय सेना के जवान 20 अप्रैल को घांघरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए लंगर – पानी, डाक्टरी सुविधा का ध्यान रखते हुए ट्रस्ट द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।