शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड सीजन – 5 में बाक्सर सूरज रोहिला वीआईपी गेस्ट

जुलाना, जींद । गाज़ियाबाद में आयोजित होने जा रहे शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड समारोह का आयोजन 23 अप्रैल को वसुंधरा में आयोजित कराया जाएगा जिसमें विभिन्न उद्योगों के पेशेवर लोगों जैसे डॉक्टरों, शिक्षकों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कोचों, प्रशिक्षकों, फिटनेस आइकन, प्रोफेसरों और उन सभी लोगों को पुरस्कृत करेगा और पहचान देगा जो अपने आसपास के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं ।

कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला वी.आई.पी स्टार गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगे ।

सूरज रोहिला ने बताया कि नेपाल में आयोजित अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन करने पर और भारत देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है ।

सूरज ने बताया कि लोगों को उनकी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के साथ भारतीय राष्ट्र की सेवा करने को प्रेरित करने के लिए डॉ. विजय विराज ईगल प्रोडक्शन के संस्थापक-निदेशक द्वारा शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड्स सीज़न 5 का आयोजन 23 अप्रैल को वसुंधरा गाजियाबाद में एक प्रतिष्ठित अवार्ड शो के रूप में आयोजित कराया जाएगा ।

पिछले कुछ वर्षों से डॉ विजय विराज ऐसे लोगों के लिए ऐसे प्रेरणादायक और अनमोल सामाजिक पुरस्कार समारोह कर रहे हैं, जिन्होंने उल्लेखनीय निस्वार्थ सेवा की है और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के साथ देश की सेवा की है ।

डॉ. विजय विराज का मानना है कि भारत प्रतिभा से भरा है और लोगों को अपनी सफलता और उपलब्धि के लिए इस तरह के अवार्ड शो से जो प्रेरणा मिलती है, वह भारत के विकास में और अधिक प्रयास करने के लिए अपनी क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!