आखिर कहां गुम हो गया मासूम आर्यन?

घूमने निकला पर सप्ताह भर बाद भी घर नहीं लौटा

लापता आर्यन की तस्वीर

भारतनमन  / देहरादून । केदारपुरम एमडीडीए का मासूम आर्यन उपनाम साहिल आखिर गया कहां।

जी हां! हम बात कर रहे  इ-222 केदारपुरम एमडीडीए कालोनी निवासी करीब 13 साल के आर्यन की। आर्यन का एक सप्ताह से कुछ पता नहीं है कि वह कहां गया? पुलिस भी अभी कोई सुराग नहीं लगा सकी। आर्यन के लापता होने से उसके घरवालों का बुरा हाल है। मम्मी अनिता का रो रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार आर्यन 30 मार्च को दिन में घूमने निकला था लेकिन उसके बाद आज तक लौटकर नहीं आया। घरवालों ने आसपास और दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद अगले दिन ही नेहरू कालोनी थाना में आर्यन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि आर्यन घूमने कर आने की बात कह कर साइकिल पर घर से निकला था। उसके साथ एक बच्चा और था। रिपोर्ट के अनुसार उसके साथ का बच्चा वापस आ गया लेकिन आर्यन नहीं लौटा तो उन्होंने उस दूसरे लडके से पूछा तो बताया गया कि वे लोग गूलरघाटी नदी में नहाने गए थे और नहाकर आ गए।

परिजनों के अनुसार उन्होंने आर्यन को ढूंढने की कोशिश की। एक बार नवादा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे में वह नजर भी आया लेकिन वास्तविक रूप से उसका कहीं पता नहीं चला। सवाल यह है कि आखिर आर्यन कहां गुम हो गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आर्यन की तलाश की गुहार लगाई है।

उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि आर्यन कहीं भी दिखाई दे तो सूचित करें। हम आर्यन के पापा का मोबाइल नंबर 6397123104 साझा कर रहे है। किसी को भी मासूम आर्यन की जानकारी मिले तो सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!