देहरादून । गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर निकली उत्तराखंड राज्य की ‘मानस खंड’ झांकी अब पूरे प्रदेश में भ्रमण पर निकल गयी है। मानस खंड झांकी का प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम आज से शुरू हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानस खंड झांकी को प्रदेश भ्रमण पर रवाना किया। 18 मई तक झांकी प्रदेश के हर जिले में भ्रमण करेगी।