तीन डेयरियों से पनीर के तीन नमूने जांच को भेजे, 40 किलो बासी पनीर नष्ट कराया
एसकेविरमानी / ऋषिकेश । खाद्य संरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संजय तिवारी ने बताया कि लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बाहर से आने वाले पनीर की जांच-पड़ताल को अभियान चलाया गया। इस दौरान ऋषिकेश में तीन डेयरियों से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे गए। इसके साथ ही करीब 40 किलो बासी पनीर को नष्ट कराया गया। जांच अभियान उपायुक्त गढ़वाल राजेंद्र सिंह रावत और उपायुक्त मुख्यालय गणेश चंद्र कण्डवाल के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में एफडीए की विजिलेंस टीम साथ रही।