कैबिनेट मंत्री अग्रवाल की महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समसामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई।

मायाकुंड स्थित आश्रम में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने केदारनाथ धाम यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं यात्रा मार्ग पर दी जा रही है। इसके चलते पिछले वर्षो की तुलना में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है।

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास जी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है, यहां के कण-कण में देवी और देवता निवास करते है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक टूरिज्म के क्षेत्र में सरकार का प्रयास सराहनीय है।

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी  अभिराम दास, महाराज ने मंत्री  सर्वांगीण विकास को समर्पित बजट पेश करने पर बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!