वर्तमान पीढी को रामायण से शेषावतार लक्ष्मण का समर्पण भाव सीखना चाहिए

श्री रामनवमी पर्व पर विराट संत सम्मेलन व श्री लक्ष्मण चरण पादुका का आयोजन शोभायात्रा 

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । लक्ष्मण झूला स्थित प्राचीन शेष अवतार श्री लक्ष्मण मंदिर तपोवन में चैत्र शुक्ल रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर विराट संत सम्मेलन एवं श्री लक्ष्मण जी महाराज की चरण पादुका शोभायात्रा मंदिर परिसर से बड़े धूमधाम के साथ नगर भ्रमण करती हुई सच्चा धाम घाट पर पहुंची। सभी संत महात्माओं एवं लक्ष्मण मंदिर के महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने चरण पादुका पूजन ऋषि कुमारों के वेद मंत्रों के द्वारा किया गया। संत महात्माओं महामंडलेश्वर महंतों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ क्षेत्रवासी चरण पादुका के दर्शन कर यात्रा में सम्मिलित हुए

प्राचीन लक्ष्मण मंदिर के दिव्य हॉल में महामंडलेश्वर श्री महंतो के द्वारा विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज महामंडलेश्वर स्वामी दया राम दास जी महाराज ने की।

लक्ष्मण मंदिर के महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने आए हुए महामंडलेश्वर को उत्तरी उड़ा कर उस पर हार पहना कर सभी संतों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने किया।

महामंडलेश्वर दयाराम दास जी महाराज ने कहा कि प्राचीन शेष अवतार लक्ष्मण जी महाराज जिन्होंने राजस्व छोड़कर अपने भ्राता राम के लिए सेवा भाव समर्पण के साथ नंगे पैर चलते रहे और 14 वर्ष का वनवास के दौरान 14 वर्ष तक सोए भी नहीं ऐसा समर्पण भाव आज के पीढ़ी को रामायण से सीखना चाहिए।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महंत रवि प्रपन्नाचार्य स्वामी लोकेश दास महाराज स्वामी गोपालचार्य महाराज स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी स्वामी आलोक हरि महाराज महंत सुखविंदर महाराज भानु स्वामी रमेश आनंद जी महाराज महंत सुरेश दास महाराज महंत मनोज प्रपन्नाचार्य स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती स्वामी सहजानंद स्वामी रमेश महाराज स्वामी कृष्ण दास महाराज अशोक शर्मा गोपाल शर्मा दिनेश शर्मा विपिन शर्मा मनीष शर्मा अभिषेक शर्मा आशीष शर्मा अंशुल शर्मा राजेंद्र भंडारी रमा बल्लभ भट्ट शिव स्वरूप नौटियाल महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल नगर निगम की महापौर श्रीमती अनीता मंमगाई कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आए हुए सभी अतिथियों को एवं सभी संतों का आभार प्रकट किया और महामंडलेश्वर महंतों का आशीर्वाद भी लिया। महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज ने सुबोध उनियाल जी को उत्तरीय पुष्पा हार पहनाकर लक्ष्मण महाराज का आशीर्वाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!