एसकेविरमानी / ऋषिकेश ।आज रायवाला में कांग्रेस द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कहा गया केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र को मौन करने की साजिश की जा रही हैं उसके विरुद्ध में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ऋषिकेश विधानसभा के नगर व ब्लॉकों में कांग्रेस द्वारा जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोकुल चन्द ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में 29 मार्च से 30 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत 31 अप्रेल को ज़िला व महानगर में प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी, 1 अप्रेल से 8 अप्रेल तक जय भारत सत्याग्रह के बैनर तले वार्ड व ग्रामसभा स्तर पर नुक्कड़ सभाएं की जायेंगी 15 अप्रेल को ज़िला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा इसी तरह कार्यक्रमों के माध्यम से इस तानाशाह सरकार जिसके द्वारा देश के लोकतंत्र को खतरे में ला दिया है उसके विरूद्ध आम जन तक पहुंच कर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे व लोगों से आवाह्न करेंगे कि इस तानाशाह सरकार को अगर शीघ्र ना उखाड़ फेंका तो ये विपक्ष के नेताओं के साथ साथ आमजन के हितों के लिये भी बड़ा खतरा बन जायेगा ।
श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश पांडे ने कहा इस सरकार में महंगाई चरम पर है बेरोजगारी चरम पर है और इसके लिये अगर कोई आवाज़ उठाता है तो उसपर पुलिस से कार्यवाही करवाई जाती है । आज इस तानाशाह सरकार से सभी वर्ग परेशान हो चुके हैं इसके लिये कांग्रेस जन जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत विशाल सभाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि सभी वर्ग के लोग वहां पर मौजूद हो और इस तानाशाह सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करें यह लड़ाई सिर्फ एक नेता की नहीं सभी उन आमजन की है जो इस तानाशाह सरकार से परेशान हो चुकी हैं।
ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेन्द्र विक्रम शाही ने कहा कि आज देश के अन्दर लोकतंत्र की हत्या पर हत्या की जा रही है जहां एक ओर सरकार को देश में हो रहे भ्रष्टाचार और अडानी पर जवाब देना चाहिए था वहीं दूसरी ओर सरकार सवाल पूछने वालों पर ही असंवैधानिक करवाईं की जा रही है जिस से लगता हैं कि सरकार के अन्दर कहीं न कहीं भय व्याप्त हैं जिस कारण वह विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रहीं है पर न विपक्ष की आवाज दबी है और न दबेगी कांग्रेस पार्टी जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर का घेराव करने का काम भी करेगी व पोस्टकार्ड अभियान के तहत प्रासंगिक मुद्दों पर जनता की राय लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजने का काम करेंगे।
बैठक में जिला महासचिव अलका क्षेत्री, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, दीपा चमोली, क्षेत्र बहादुर मल्ल, मंजूँ क्षेत्री, एककला देवी,, अंजली कश्यप, कोमल, शकुंतला देवी, रीता पुरी, गीता सिंह, गीता देवी, राजेश, संजय कश्यप, जितेंद्र त्यागी, विश्व मोहन सिंह, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, पिंटू प्रजापति, सतीश रावत, भगवती प्रसाद सेमवाल, क्षेत्र बहादुर मल, दीपक नेगी, संदीप खंतवाल, यशपाल पंवार, रवि राणा, हरभजन चौहान, दीपक कुमार, दर्शन सिंह नेगी, गोपाल दत्त जोशी, विश्वमोहन राणा, रवीन्द्र बिज्ल्वान, आदित्य झा, प्रकाश पांडेय, राजेश कुमार, नीरज कुमार, दीवान चौहान, महेन्द्र कुट्टी आदि बढ़ी संख्या कांग्रेस जन मौजूद थे ।