सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर ऋषिकेश, मसूरी, डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर

विधायकों ने कहा सरकार ने एक साल में ऐतिहासिक कार्य किया 

भारतनमन / देहरादून । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार का एक वर्ष पूरा होने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज देहरादून जनपद की ऋषिकेश, डोईवाला और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में इन शिविरों का आयोजन किया गया।

ऋषिकेश

रायवाला के खेल मैदान में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लोगों द्वारा लायी गयी 75 शिकायतों को सुना, जिनमें 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। शेष शिकायतों को सम्बंधित विभागों को निस्तारित करने को कहा। साथ ही 15 दिन के भीतर आख्या भी प्रस्तुत करने को कहा। इनमें सर्वाधिक शिकायतें पेयजल, विद्युत और वन विभाग से संबंधित रही। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने शिविर में लगी प्रदर्शनी और स्टॉल का निरीक्षण भी किया। इससे पहले शिविर का शुभारंभ मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित और कन्या पूजन कर किया।

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री से पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में एक साल में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए। डॉ अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने नशा आपूर्ति की श्रृंखला तोड़ने के लिए धामी सरकार ने पुलिस विभाग को और मजबूत बनाने तथा आबकारी व नशा नियंत्रक विभाग के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। हमारी सरकार प्रदेश में दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र बनाने जा रही है, जिसमें एक रायवाला में खुलेगा

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष रायवाला शिवानी भट्ट, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठान, उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रधान अनिल कुमार, सागर गिरी, तहसीलदार अमृता शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी जगत सिंह, उप कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह, पंचायती राज सचिव मुकेश कुकरेती, एई एनएच अमित वर्मा, लोनिवि अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, ईई सिंचाई विभाग दिनेश चंद उनियाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित, सहायक प्रबंधक उद्योग एस एन मिश्रा, रेंजर ऋषिकेश रविन्द्र कुमार वेदवाल आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन डॉ सुनील दत्त थपलियाल द्वारा किया गया।

पांच अप्रैल को राशन कार्ड बनाने को लगेगा कैम्प

रायवाला। शिविर में राशन कार्ड न बनने की समस्या अधिकांश लोगों ने उठाई जिस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी विभूति जुयाल को 5 अप्रैल में कैंप लगाने के निर्देश दिए।

विधायक निधि से 100 मीटर रोड बनाने की घोषणा

रायवाला। शिविर में वार्ड नंबर 11 गौरी माफी में 100 मीटर रोड का मामला भी आया। जिस पर मंत्री अग्रवाल जी ने कहा कि इस संदर्भ में वह विधायक निधि से रोड बनाएंगे।

स्वामित्व कार्ड के लिए तहसीलदार को दिए निर्देश

शिविर में अधिकांश लोगों ने स्वामित्व कार्ड का भी मुद्दा उठाया। जिस पर मंत्री रक्त अग्रवाल ने तहसीलदार से इस संदर्भ में जानकारी ली। तहसीलदार अमृता शर्मा ने बताया कि वर्तमान में स्वामित्व कार्ड बनाने की वेबसाइट ब्लॉक हो रखी है। जिसके चलते कार्य प्रभावित है। इस पर मंत्री जी ने साइट को अनलॉक करने के लिए निर्देशित किया।

बन्दर भगाने को वन विभाग को मिले निर्देश

रायवाला। शिविर में बंदरों के आतंक की भी समस्या सामने आई जिस पर मंत्री जी ने वन विभाग के अधिकारियों को चिड़ियापुर से टीम बुलाकर बंदर पकड़ने के अभियान चलाने के निर्देश दिए।

आवारा पशुओं को पकड़ने का चलेगा अभियान

रायवाला। आवारा पशुओं से संबंधित अधिकांश समस्याएं शिविर में उठी। जिस पर मंत्री जी ने संज्ञान लेकर पशुपालन विभाग और जिला पंचायत तथा पुलिस को संयुक्त रूप से टीम बनाकर सप्ताह भर में अभियान चलाने तथा रिपोर्ट देने के लिए कहा

 मसूरी

मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक केन्द्र हाथीबड़कला में बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया।  शिविर में पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जल संस्थान, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, डेयरी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों द्वारा स्टाॅल लगाये गए थे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कैबिनेट मंत्री  ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदेश सरकार द्वारा इस एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए है

इस अवसर पर जनपद के विभन्न विभागों द्वारा जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, बीजेपी महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, राकेश रावत, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डोईवाला

विधानसभा डोईवाला में विधाऐ बृजभूषण गैरोला की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 से अधिक विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम में सफल किसानों, उद्यान पतियों, मत्स्य पालको तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं सामग्री आदि वितरित की गई।  पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जल संस्थान, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, डेयरी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों द्वारा स्टाॅल लगाये गए थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक डोईवाला द्वारा सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा विधानसभा डोईवाला में किए गए कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में महिला मंगल दल बड़ोंवाला जोलीग्रान्ट की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।  शिविर में स्थानीय लोगों द्वारा 26 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई जिन्हें संबंधित विभागों को निरीक्षण एवं सत्यापन के उपरांत निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। लाभार्थियों को चेक तथा सामग्री आदि वितरित की गई। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले किसानों , उद्यान पतियों आदि को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ शिव कुमार बरनवाल , उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेन्द्र नेगी, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, तहसीलदार डोईवाला मोहम्मद शादाब,  अपर खंड विकास अधिकारी डोईवाला कुंवर सहित अनेक विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |