मंत्री और मेयर की लड़ाई में पिछड़ रहा ऋषिकेश : रमोला

कांग्रेस नेता ने ऋषिकेश विकास के लिए सीएम से किया हस्तक्षेप का आग्रह 

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा है कि जहां एक ओर भाजपा और भाजपा के लोग अमृत काल की बात कर रहे है वहीं दूसरी ओर धर्म नगरी ऋषिकेश नगर निगम की बिजली बकायेदार होने के कारण काट दी जाती है । जहां सांसद, मंत्री, विधायक भ मेयर भाजपा के हैं और कई इंजनों की सरकार होने के बावजूद  नगर निगम सहित विधानसभा वित्त को तरस रहा है। एक की करोड़ से अधिक बिजली का बिल बकाया होने पर बिजली काट दी जाती है और विधानसभा के विकास कार्य रोके जा रहे हों तो क्या भविष्य होगा ऋषिकेश विधानसभा का और नगर निगम का ।

रमोला ने कहा कि उन्होंने पूर्व में सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से बार – बार मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मंत्री और मेयर की आपसी लड़ाई के चक्कर में ऋषिकेश आज पिछड़ता जा रहा है। जहां ऋषिकेश के विधायक ही वित्त मंत्री हो तो यहाँ अब तक करोड़ों के काम होने चाहिये थे परन्तु इनकी लड़ाई से आज कूड़े का निस्तारण तक रूका पड़ा है। श्यामपुर फाटक में फ़्लाइओवर नहीं बन पाया है। ऋषिकेश में मल्टीस्टोरी पार्किंग नहीं बन पाई। ग्रामीण क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज नहीं बन पाया, बाढ़ ग्रस्त गांव में तटबंध व सुरक्षा के कार्य हो जाने चाहिए थे।

रमोला ने कहा कि कुछ माह पूर्व कूड़ा निस्तारण के बजट की वित्त स्वीकृति मिलने पर मंत्री के लोगों द्वारा बड़े बड़े होर्डिंग लगाए गए परन्तु कूड़ा आज तक जस का तस है । नालियाँ बनाने पर मंत्री अपना स्वागत करवाते हैं इससे अच्छा होता कि बड़ा काम करते।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री से ऋषिकेश में हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए कहा कि मंत्री और मेयर की आपसी लड़ाई को देखते हुऐ स्वयं ऋषिकेश के लिये वित्तीय स्वीकृति दें ताकि ऋषिकेश के रूके विकास की रुकावट दूर हो सके और ऋषिकेश विधानसभा विकास की ओर बढ़ सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!