मंच पर सिलेंडर रखकर आप ने मनाया अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन

लोकसभा,विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग 

रसोई गैस के बढ़े दाम वापस ले सरकार

देहरादून ।आम आदमी पार्टी के अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन कार्यक्रम में केंद्र सरकर से लोकसभा, विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने और रसोई गैस के बढे हुए दाम वापस लेने की मांग उठाई गई।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम दिए।इस अवसर पर मिष्ठान वितरण कर होली की शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट एवं आर, पी रतूड़ी जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर महिलाओं को एक सौगात दी है अच्छे दिनों का वादा करके पूरे देश को ठगने का काम केंद्र की सरकार कर रही है।

कार्यक्रम को कमलेश रमन प्रदेशप्रवक्ता, सुधा पटवाल ,सुदेश सैनी, ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है जब तक महिलाओं को सामाजिक तौर पर राजनीतिक क्षेत्र में विधानसभा व लोकसभा में आरक्षण देकर मजबूत नहीं बनाया जाता तब तक महिलाएं अपने आप को कैसे  सशक्त महसूस कर सकती है। उत्तराखंड को बनाने में महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई कुर्बानियां दी लेकिन आज भी महिलाएं यहां बेरोजगारी ,महंगाई ,पलायन कीी समस्या से त्रस्त है।

महिलाओं ने कहा कि महंगाई के इस आलम में महिलाएं क्या अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएंगे क्या होली का कार्यक्रम करेंगी। महंगाई गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दामों को लेकर महिलाओं में बहुत नाराजगी दिखाई दी । कार्यक्रम में पुरुषों की लेमन रेस कराई गई जिसमें सुधीर पंत को फर्स्ट प्राइज सीपी सिंह को सेकंड प्राइज मिला।

महिलाओं में म्यूजिक चेयर गेम कराया गया जिसमें प्रथम प्राइस संध्या चौटाला, द्वितीय प्राइस सीमा देवी, तृतीय प्राइस यामिनी सिंह ने जीता।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया, मोनिका जायसवाल ,आयशा खान ,सीमा पासवान ,यामिनी सिंह, पूजा गर्ग,अशोक सेमवाल, विपिन खन्ना , कविता ,गीता देवी, इकबाल राव ,बसंती पटवाल, चंदेश्वर भट्ट ,सुशील सैनी,ललिता कोहली ,पायल ,प्रतिमा ,सुनीता, प्रज्ञा आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!