होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान

दूध, पनीर, मावा के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

एसके विरमानी / ऋषिकेश। पशुलोक विस्थापित,वीरपुर खुर्द एव आवास विकास कॉलोनी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा होली के त्योहार के देखते हुए अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान कुल 5 नमूने लिए गये जिसमें 3 दूध के 1 पनीर और 1 मावा का सैंपल लिया गया |

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बैराज कॉलोनी में मीट की दुकानों पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा छापेमारी की गई जिसमें दुकानदारों के द्वारा ना तो कोई लाइसेंस दिखाया गया और ना ही मीट कहां से आ रहा है इसके बारे में जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मीट की दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि जल्द अपने लाइसेंस रिन्यू करा लें और अपने बिल का विवरण भी अपने पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!