बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

देहरादून । भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शनकारी बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा। आज उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मनीष खंडूडी, कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी आदि कई पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की और कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इससे पहले गत दिवस विकास नेगी आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!