जींद के बाक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला ने नेपाल में जीता स्वर्ण पदक

अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सूरज रोहिला का शानदार प्रदर्शन

हमारेसंवाददाता / जींद । नेपाल यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फोरम और स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन द्वारा चौथी अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल के पोखरा स्टेडियम में 7 से 9 जनवरी 2023 को कराया गया जिसमें जींद जिले के गांव फतेहगढ़ के बॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला ने सीनियर 48 किलो भारवर्ग में नेपाल के प्रतिद्वंदी दर्शन के साथ बेहतर प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया । नेपाल में स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल था । सूरज ने बताया की अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना मेरे और मेरे देश के लिए बड़े गर्व की बात है जिससे मैं बहुत खुश हूं और में आगामी खेलों में भी हरियाणा प्रदेश सहित भारत देश का गौरव और तिरंगे झंडे की शान बढ़ाऊंगा ।

 

जुलाना पहुंचने पर सूरज का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और गांव तक डीजे के साथ ले जाया गया ।गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा सूरज का जोरदार स्वागत किया गया । ग्रामीणों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की ।

सूरज ने ग्रामीणों का धन्यवाद किया और कहा की मैं आगे भी ऐसे ही मेहनत करूंगा और अपने लक्ष्य पर अडिग रहते हुए आगामी खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करूंगा और मेडल लेकर आऊंगा ।

ग्रामीणों ने बताया की हमे बहुत खुशी हुई जो हमारे गांव का खिलाड़ी नेपाल में मेडल जीतकर आया और इन्होंने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष का नाम रोशन किया है ।

ग्रामीणों ने कहा की सूरज से दूसरे युवाओं को भी सिख लेनी चाहिए और भाग्य के भरोसे ना रहकर मेहनत कर अपने सपने पूरे करने चाहिए ।

इस मौके पर जिला पार्षद  सतीश हथवाला, फतेहगढ़ गांव के सरपंच  बलराज सिंह, गांव लजवाना खुर्द के सरपंच श्री काला लजवाना, गांव फतेहगढ़ और लजवाना खुर्द के ब्लॉक समिति सदस्य  दीपक अहलावत, कबड्डी कोच श्री संजीत कौशिक, बालाजी स्कूल ड्रेस से विनोद पंडित और पूर्व सरपंच  रघुबीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!