
चमोली । पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा आज जोशीमठ में लगातार हो रहें भू-धंसाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने पुलिस अधीक्षक चमोली से भू-धंसाव कारणों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।

दूसरी ओर भू धँसाव के दृष्टिगत असुरक्षित करार दिए गए दोनों होटलों की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी आज से प्रारंभ कर दी गयी। जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल, पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, उपसेनानायक एसडीआरएफ मिथिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सीबी-सीआईडी अनुज कुमार ,प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ कैलाश चन्द्र भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
