गवर्नर ने की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात

एसकेविरमानी / देहरादून ।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को उत्तराखण्ड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम द्वारा ओडिशा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘कलिंगा ट्रॉफी’ जीतने पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों को भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखण्ड के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने ओडिशा में आयोजित चार राज्यों की क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। दिव्यांग क्रिकेट टीम की सफलता से राज्य का ही मान नहीं बढ़ा बल्कि इससे अन्य दिव्यांगजनों को प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने कहा की आप सभी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से जो लक्ष्य हासिल किया है वह अन्य लोगों के लिए भी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आप सभी खिलाड़ी एक हीरो और आइकॉन हैं।

राज्यपाल ने दिव्यांगजनों को खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा उत्तराखण्ड में व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सफलता की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने एसोसिएशन समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली और कहा की इसके लिए दीर्घकालिक समाधान तलाशने होंगे। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गणेश शाह, उपाध्यक्ष श्री विजय रमोला, सचिव श्री उपेन्द्र पंवार, टीम के कप्तान श्री धन सिंह, उपकप्तान श्री धनवीर सिंह एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |