प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं और बुजुर्गों का हुआ सम्मान
देहरादून । अखिल भारतीय श्री नामदेव समाज कल्याण समिति(रजि.) देहरादून के वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार गिरी का उद्धबोधन हुआ व स्थानीय विधायक श्रीमती सविता कपूर व महापौर सुनील उनियाल गामा समेत अनेकों सभी नामदेव समाज के लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर नामदेव समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गए ।कार्यक्रम में 10वी12वी के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले व विभिन्न शिक्षाओं में अव्वल आने पर बच्चों का सम्मान भी किया गया। इसके अलावा 75+आयु वाले बुजुर्गों का भी शाल देकर उनको सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राजकुमार टांक ,प्रदीप राघव ,राकेश कुमार आर्य, अनिल बेदी,कुलदीप वर्मा,दिनेश नामदेव, संदीप नामदेव, अशोक वर्मा, राकेश कुमार, मनोज वर्मा श्यामलाल ,अशोक कुमार वर्मा आदि सभी लोग उपस्थित रहे।
