एम्स ऋषिकेश में ली अंतिम सांस
ऋषिकेश। मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश की संस्थापक श्रीमती उर्मिला जुयाल का 80 वर्ष की उम्र में निधन,खबर मिलते ही मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश में पहुंचे शुभचिंतकों ने अपना शोक व्यक्त किया।
उनके बड़े पुत्र रवि जुयाल ने बताया की हमारी माता जी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। 27 अगस्त को अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ा जिसके कारण तुरंत एम्स इमरजेंसी में जाना पड़ा जहा पर उनकी हालत को देखते हुए सीसीयू यूनिट में रखा गया 29 अगस्त की सांय माता जी ने अंतिम सास ली।