त्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इंटरमीडिएट स्तर के ग्रुप-सी पदों पर कुल 553 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें सबसे अधिक 420 पद कनिष्ठ सहायक के हैं। इसके अलावा पंजीकरण लिपिक, कंप्यूटर सहायक, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, सर्वे लेखपाल सहित कई पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2026 है। आवेदन में सुधार का अवसर 12 से 14 अक्तूबर तक मिलेगा, जबकि परीक्षा की संभावित तिथि 15 नवंबर 2026 रखी गई है।
इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। कुछ पदों के लिए हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर योग्यता अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल होगी।