शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ा खुलासा, पति और ननद गिरफ्तार – Bharat Naman

शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ा खुलासा, पति और ननद गिरफ्तार

डोईवाला क्षेत्र में शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। 29 जुलाई को हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतका की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी, जो सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत है। सृष्टि श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली थीं और शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

मृतका की मां सीमा कंडारी ने पुलिस में दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सृष्टि को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि 29 जुलाई को सृष्टि की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पति और ननद को हर्रावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और प्रताड़ना झेल रही थीं, लेकिन रिश्ते को बचाने के लिए उन्होंने कभी खुलकर अपनी बात नहीं रखी। शादी के महज आठ महीने बाद हुई इस घटना ने पूरे परिवार को शोक और आक्रोश में डाल दिया है। परिजन मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *