पिछले कुछ दिनों से गैस बुकिंग में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, जिसके कारण सिलेंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती चली गई। मंगलवार को केवल सात हजार बुकिंग दर्ज हुईं, जबकि 12 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई।
जिले में रसोई गैस की लंबित मांग एक बार फिर बढ़ गई है। बुधवार को 38 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई, जिससे बैकलॉग 95 हजार के आंकड़े को पार कर गया। वहीं, इस दौरान करीब 18 हजार उपभोक्ताओं तक ही गैस की आपूर्ति की जा सकी।
पिछले कुछ दिनों से गैस बुकिंग में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, जिसके कारण सिलेंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। मंगलवार को सिर्फ करीब सात हजार बुकिंग दर्ज हुई, जबकि 12 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी की गई।
इससे बैकलॉग 80 हजार से घटकर 75 हजार रह गया था, लेकिन बुधवार को हुई 38 हजार से ज्यादा बुकिंग ने बैकालॉग को एक लाख के करीब पहुंचा दिया। अच्छी बात यह है कि जिले में 41 हजार से ज्यादा घरेलू सिलिंडरों और 18 से ज्यादा व्यावसायिक सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध है।