रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा एक यात्री वाहन मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में चट्टान गिरने की चपेट में आ गया। वाहन में ऊपर से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।