रुड़की के बुग्गावाला में मदरसे का हिसाब मांगने को लेकर दो पक्षों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जिसके बाद गंभीर हालत में युवक को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बंदरजूड गांव मे मजहर उल उलूम एक मदरसा में गांव के प्रधानपति पक्ष की ओर से कुछ वर्षों से यहां कब्जा किया हुआ है। गांव वाले पिछले कुछ महीनों से हिसाब किताब की मांग कर रहे थे लेकिन हिसाब नहीं मिलने से ग्रामीण नाराज थे। शुक्रवार को सुबह से ही गांव में तनाव होने से प्रधान पक्ष के दर्जनों लोगों ने शाम सात बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने हाजी इनाम पर लाठी डंडों से वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले।