मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान वह आपदा राहत केंद्र कुलसारी में आपदा प्रभावितों से मिले। साथ ही अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान लोग भावुक नजर आए। सीएम कहा कि सरकार हर मुश्किल घड़ी में आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। सभी प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर सीएम ने आपदा से प्रभावित सात लोगों को राहत राशि के चेक वितरित किए। विभागीय अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, कुलसारी के राहत शिविर में पीड़ितों के छलके आंसू, सीएम धामी हुए भावुक
मुख्यमंत्री ने थराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली, सीएम ने आपदा में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों एवं मृतकों के परिजनों को रूपये 5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि चेक प्रदान करने के साथ ही, बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी थराली के लिए रवाना हुए। यहां लोअर बाजार सहित आस पास के प्रभावित क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण किया। सरस्वती शिशु मंदिर और बेतालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके बाद कुलसारी से चेपड़ो तक हवाई सर्वेक्षण कर सीएम देहरादून के लिए रवाना हुए।
