प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा विशेष अभियान, 7500 ग्राम पंचायतों में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल,

प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वास्थ्य चौपाल लगाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अभियान के दौरान रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसमें एक लाख यूनिट रक्तदान व पांच लाख रक्तदाता पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा है।

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर प्रदेश में स्वास्थ्य चौपाल अभियान की शुरूआत की जाएगी। जो दो अक्तूबर को गांधी जयंती तक चलेगी। प्रत्येक पंचायत में वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर निशुल्क जांच के साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अलावा टीबी की जांच कर मरीजों को चिह्नित किया जाएगा।

स्वास्थ्य व रक्तदान शिविरों के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। इसके साथ ही पंचायतों में शिविर लगाने के लिए 15 दिन का चार्ट तैयार किया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पंचायतीराज व ग्राम्य विकास समेत अन्य रेखीय विभागों का सहयोग लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!