सदन में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सभी नौ विधेयक सदन में पारित हो गए है। सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है।
विपक्ष के भारी हंगामे के बीच उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पास हुआ। वहीं धर्मांतरण कानून को धामी सरकार ने अब और सख्त कर दिया। भराड़ीसैंण विधानसभा पटल पर उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध संशोधन विधेयक पेश कर दिया गया।