
विकासनगर 8 मई। दृढ़ इच्छाशक्ति व आगे बढ़ने का साहस जिसके अंदर है उसके कदम हमेशा लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हैं, फिर आर्थिक विषमताए हो या कठिन चुनौतियां वह उसमें भी आगे बढ़ने का रास्ता तलाश लेते है। जौनसार बावर के बांढौ गांव निवासी अजय चौहान ने नियमित अभ्यास व कठिन परिश्रम करके यह सब कर दिखाया है। उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए हुआ है जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर कुल 239 छात्रों का चयन किया गया है जिसमें जौनसार बावर के अजय चौहान 12 वे स्थान पर चयनित हुए हैं ।
श्री अजय चौहान नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स पटियाला से कोचिंग कोर्स संपादित कर जौनसार बावर के पहले एनआईएस कोच बन जाएंगे।
ज्ञात हो कि अजय चौहान हिमालयन स्पोर्ट्स अकेडमी एवं देवभूमि कबड्डी एकेडमी विकास नगर के छात्र व कबड्डी कोच रहे हैं। इससे पूर्व वह अनेक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर नेशनलशिप कबड्डी में भी प्रतिभाग कर चुके हैं।

22 वर्ष वर्षीय अजय चौहान वर्तमान में हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र है। अजय चौहान ने एनआईएस के लिए चयनित होने पर इसका श्रेय अपने कोच एवं गुरु रणबीर सिंह तोमर, प्रवीण चौहान, कुंवर सिंह राय, अजय नौटियाल, भरत तोमर, शशि पाल चौहान आदि को दिया है। इस उपलब्धि को लेकर खिलाड़ियों व जौनसार बावर में खुशी की लहर है।