देवभूमि जनर्लिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव में सुभाष जोशी अध्यक्ष और डाॅ वीडी शर्मा महासचिव निर्वाचित

वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा सहित छह लोग संस्थापक संरक्षकघोषित

देहरादून, 01 मई। देवभूमि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, पंजी. के हुए द्विवार्षिक चुनाव में पंडित सुभाष चंद्र जोशी को प्रदेश अध्यक्ष व डा. वी डी शर्मा को प्रदेश महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

    स्थानीय धर्मपुर स्तिथ प्राचीन शिव मंदिर के सभागार में आयोजित चुनाव में चुनाव अधिकारी विजय जायसवाल व सहायक चुनाव अधिकारी सोमपाल सिंह ने संयुक्त रूप से उक्त घोषणा करते हुए बताया कि इनके अतिरिक्त सूर्य प्रकाश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज कुमार छाबड़ा कोषाध्यक्ष, मनमोहन बधानी संयुक्त सचिव, गीता पांडेय प्रचार सचिव, एस एन उपाध्याय संरक्षक सलाहकार चुने गए। सतीश आर्य, कमल बख्शी, ऋतुराज गेरोला, अमित आहूजा व रजत शर्मा सदस्य कार्यकारिणी चुने गए।

 

सर्वश्री अजय कांबोज, अशोक खन्ना, वी के शर्मा, अनिल वर्मा, कृष्ण गोपाल, श्रीमती विनोद उनियाल संस्थापक संरक्षक घोषित किए गए।

 इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा डा.चंद्र सिंह तोमर मयंक, एम.आर. ध्यानी, हर्षनिधि शर्मा, प्रशांत बक्शी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!