अभिनेत्री काजोल पहुंची परमार्थ निकेतन, स्वामी चिदानन्द से आशीर्वाद लेकर गंगा आरती में शामिल हुई – Bharat Naman

अभिनेत्री काजोल पहुंची परमार्थ निकेतन, स्वामी चिदानन्द से आशीर्वाद लेकर गंगा आरती में शामिल हुई

फ़िल्में समाज का दर्पण : स्वामी चिदानन्द

ऋषिकेश। हिन्दी फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल देवगन और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी परमार्थ निकेतन पहुंची।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से आशीर्वाद लेकर विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि फिल्में समाज का दर्पण होती हैं। आज का युवा फिल्मों के माध्यम से बहुत कुछ ग्रहण करता है। अभिनेता और अभिनेत्री युवाओं के रोल माॅडल होते हैं इसलिये जरूरी है कि फिल्में उत्कृष्ट समाज को प्रतिबिंबित करती हो।

स्वामी जी ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व के सामने ग्लोबल वार्मिग और क्लाइमेंट चेंज की समस्यायें विद्यमान है। अगर फिल्मों के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जाये तो उसका असर गहरा और दूर तक होगा।

फिल्मों के माध्यम से समाज का उत्कृष्ट स्वरूप प्रस्तुत करने के साथ ही हरियाली संवर्द्धन, पारम्परिक जीवन शैली और भारत की उत्कृष्ट जीवन शैली को प्रस्तुत किया जाये तो पीढ़ी दर पीढ़ी इस संदेश को प्रसारित किया जा सकता है।

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री काजोल ने कहा कि परमार्थ निकेतन की न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर एक उत्कृष्ट पहचान है। स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों की दिव्यता को बनाये रखने के लिये अद्भुत कार्य किये है। इस संदेेश को आज हम सभी यहां से लेकर जा रहे हैं।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने काजोल देवगन, तनीषा मुखर्जी और उनकी सभी सहेलियों को रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *